फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्कर में जंगल में दौड़ाई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने पुलिस को चकमा देते हुए कार को जंगल में दौड़ा दिया। कार के क्षतिग्रस्त होने पर वह उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने युवक का पीछा भी किया, मगर वह हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कोतवाली पुलिस शहर में बीती बृहस्पतिवार देर रात वाहन चेकिंग कर रही थी। ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर एक संदिग्ध कार को पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा किया, तो चालक ने पुलिसकर्मियों को देखते ही कार को जंगल की ओर मोड़ते हुए दौड़ा दिया।
विज्ञापन

जंगल में काफी भीतर जाने के बाद कार किसी चीज से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान चालक पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया, जिसके बाद पुलिस कार और उसमें रखी शराब को कोतवाली ले आई। कार पर एक राजनीतिक दल का झंडा भी पुलिस को मिला है। कार दिल्ली नंबर की बताई जा रही है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें