फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून की कमी को पूरा करने को आगे आए पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंगलवार को पुलिस ने जनता के साथ खून का रिश्ता भी कायम किया। सुशीला तिवारी अस्पताल में खून की कमी होने की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मियों ने खुद ही रक्तदान के लिए पहल की। एसपी सिटी सहित 39 पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया। 16 पुलिसकर्मियों को डॉक्टरों ने जांच के बाद वापस कर दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के मुताबिक समाचार पत्रों से जानकारी मिली कि एसटीएच ब्लड बैंक में खून की कमी हो गई है। इसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सीपी भैसोड़ा से संपर्क किया। अधीनस्थ पुलिसकर्मियों से राय मशविरा करने के बाद मंगलवार को 55 पुलिसकर्मी रक्तदान करने के लिए तैयार हो गए।
एसटीएच में एसपी सिटी, सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल, कोतवाल के आर पांडे सहित 39 लोगों ने रक्तदान किया। कोतवाल का कहना था कि हीमोग्लोबिन की कमी या अन्य कारणों के चलते 16 पुलिसकर्मियों का डाक्टरों ने खून लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पुलिसकर्मियों के आगे आने पर शहर में रक्तदान के प्रति लोग अधिक जागरूक हो पाएंगे। ब्लड बैंक में खून की कमी नहीं होगी। ब्लड बैंक की प्रभारी सलोनी उपाध्याय ने बताया कि कई पुलिसकर्मियों का हीमोग्लोबिन का स्तर अधिक पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें