फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लापता नाबालिग बिहार से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

शहर से बीते माह 27 अप्रैल को लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने बिहार से एक युवक के साथ बरामद कर लिया। पुलिस अपहरण के आरोपी विक्की विकेेश शाह पुत्र मांटू शाह निवासी बिहार हाल निवासी चंद्रेश्वरनगर को बिहार की मुजफ्फरपुर कोर्ट से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर ऋषिकेश लाई है। आरोपी को जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा। कोतवाली पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय नाबालिग बीती 27 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में शहर से लापता हो गई थी।
विज्ञापन

नाबालिग के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की तफ्तीश में जुटे उपनिरीक्षक विनय शर्मा ने बताया कि नाबालिग को दो दिन पूर्व मुखबिर की सूचना पर बिहार में मुजफ्फरपुर स्थित अहिया थाना क्षेत्र से आरोपी के साथ बरामद कर लिया गया। बताया कि विवेचना में आरोपी पर पोक्सो एक्ट की धारा को भी बढ़ाया गया है। नाबालिग के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें