फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने 40 हजार के गहने व नगदी पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। हिसरियाखाल क्षेत्र में नौली ग्राम सभा के मयाली तोक में चोरों ने एक घर के ताले तोड़ 40 हजार के गहने व 5 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। क्षेत्र में चोरी की यह तीसरी घटना है। मामले में एसडीएम का कहना है कि राजस्व कर्मी व होमगार्ड को क्षेत्र में गश्त लगाने के निर्देश दिए हैं। चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन

मयाली तोक के अनुसूया देवी इलाज के लिए कुछ दिन पहले श्रीनगर आई थी। बृहस्पतिवार को गांव की एक महिला ने अनुसूया देवी के घर के ताले टूटे हुए देखे, जिसकी उन्हें सूचना दी गई। अनुसूया देवी घर पहुंची तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला। साथ ही अलमारी में रखे 40 हजार के गहने व 5 हजार की नकदी भी गायब मिली। हिसरियाखाल क्षेत्र में विगत 15 दिन के अंदर यह तीसरी चोरी है। ग्राम प्रधान नौली जगदीश बंगवाल ने जांच रेगुलर पुलिस को सौंपे जाने की मांग भी की। वहीं एसडीएम कीर्तिनगर नूपुर वर्मा ने कहा कि चोरी की घटनाएं उनके संज्ञान में आई हैं। कहा कि इस घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें