फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आया किसान, मौत

Thu, 17 May 2018 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांसी। बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित खुटेहना गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक साइकिल सवार कार की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार सहित चालक को हिरासत में ले लिया गया है। 
विज्ञापन

क्षेत्र के नचनी गांव निवासी गोली राजभर (50) बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित खुटेहना चौराहे पर साइकिल से चाय पीने गया था। घर लौटते समय कार की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने कार सवार को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद मामले की जानकारी बांसी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कार सहित चालक को हिरासत में लिया है। एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें