फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ और दुराचार के प्रयास में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

सहसपुर थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और दुराचार का प्रयास करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुराचार और पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उसकी 15 वर्षीय बेटी घर के पास मुहल्ले से गुजर रही थी।
इस दौरान राजा कुमार पुत्र प्रभु महतो निवासी मुहल्ला फता थाना जिला गोपालगंज बिहार हाल निवासी सेलाकुई ने उसके साथ छेड़खानी और जबरदस्ती करने की कोशिश की। आरोपी पूर्व में भी उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ का प्रयास कर चुका है। घटना के बाद से उसकी बेटी डरी और सहमी है। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सेलाकुई स्थित एक कंपनी में मजबूरी का काम करता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें