फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार ने बच्चे को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार ने बच्चे को मारी टक्कर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
उपरोली में लगे मेले से घर लौट रहे एक आठ वर्षीय बालक को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पीछे से आ रहे लोगों ने घायल को सीएचसी साहिया भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हितेश शर्मा (09) पुत्र देवानंद निवासी उपरोली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर साहिया में कक्षा तीन का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह मेले में गया हुआ था। शाम पांच बजे घर लौटते समय उद्पाल्टा-उपरोली-क्यावा-काण्डी मोटर मार्ग पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पीछे से आ रहे कुछ लोगों ने उसे सीएचसी साहिया भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे देहरादून स्थित महंत इंदिरेश अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें