फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

महिला से ठगी करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन, ठगी का हिसाब रखने का रजिस्ट्रर और कृषि सेवा केंद्र के खाली फार्म आदि बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपियों ने वंदना रतूड़ी के साथ बीते वर्ष जून में कृषि सेवा केंद्र में नौकरी लगाने का झांसा देकर 16,500 रुपये की ठगी की थी। इस मामले में 10 जून को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।
बीते 26 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर दिल्ली में ललिता पार्क स्थित कार्यालय में छापा मारकर तीन लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वंदना रतूड़ी के साथ धोखाधड़ी करने का जुर्म कबूल लिया। आरोपियों की पहचान सादाब मलिक पुत्र नौसाद मलिक निवासी हिंडन विहार कॉलोनी, गाजियाबाद, यूपी, नितिन कुमार वर्मा उर्फ नितिन श्रीवास्तव पुत्र रंजन कुमार वर्मा निवासी कृष्णानगर कॉलोनी, थाना साहपुर, गोरखपुर, हाल निवासी किराएदार मकान नंबर 42बी, गली नंबर 10, सरोजनी पार्क, गीता कॉलोनी, नई दिल्ली और मनीष कमलेश उर्फ कुमद राजन कमलेश पुत्र कमलेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम जमालपुर, थाना ईस्ट कॉलोनी, जिला मुंगेर बिहार हाल निवासी कोंडली, थाना न्यू अशोकरनगर दिल्ली के रुप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बेरोजगार को फंसाने में हैं माहिर
प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी धोखाधड़ी में माहिर हैं। इंटरनेट पर फर्जी वेबसाइट के माध्यम से वह कृषि सेवा केंद्र में नौकरी दिलाने की आड़ में युवाओं से धोखाधड़ी करने में लगे थे। भोलेभाले युवा वेबसाइट पर नौकरी पाने की आस में आरोपियों के जाल में फंस जाते थे। आवेदन के बाद आरोपी शातिर ढंग से आवेदक का फोन पर इंटरव्यू लेते थे। इसके वह 1100 से लेकर 30 हजार रुपये तक की वसूली नौकरी के लिए करते थे। आरोपियों का अभी आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें