ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
श्री गंगोत्री धाम जा रही एक बस अनियंत्रित होकर राजमार्ग पर जाजल के समीप पलट गई, जिसमें सवार राजस्थान के पांच महिलाओं समेत नौ तीर्थयात्री जख्मी हो गए। राहगीरों ने निजी वाहन के माध्यम से घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घायलों की पहचान प्रमोद (47) पुत्र धन सिंह मुडियासी गांव, राजस्थान, हरिकिशन (63) निवासी सूजत सिटी, जिला पाली, राजस्थान, पापी देवी (54) पत्नी अमर चंद निवासी जिला पाली, राजस्थान, गीता( 55) पत्नी लक्ष्मण दास निवासी जिला पाली, राजस्थान, पार्वती (55) पत्नी हरिकिशन निवासी सूजत सिटी, जिला पाली, राजस्थान, कुनाराम गहलोत (65) पुत्र शंकरलाल अंबे मंदिर, दिल्ली दरवाजा, सुजत सिंटी, राजस्थान, कन्याबाई (60) पत्नी गंगाराम निवासी सुमेरपुर, जिला पाली, राजस्थान, प्रदीप कुमार आचार्य (40) पुत्र पुरुषोत्तम आचार्य निवासी पिपाड़ सिटी, जोधपुर, राजस्थान व बिमला देवी (61) पत्नी जेठाराम पवार निवासी महावीर उद्योग नगर, पाली भारवार, जिला पाली राजस्थान के रुप में हुई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। जाजल चौकी प्रभारी राजेंद्र असवाल की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल सभी यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है।