फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से घंटियां चोरी के आरोप में साधुवेश धारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर के समीप उफल्डा गांव में नागराजा मंदिर से घंटियां चोरी करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने पौड़ी के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी श्रीनगर में साधुवेश में घूम रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को उफल्डा निवासी कुशाल सिंह ने नागराजा मंदिर की घंटियां चोरी होने की सूचना दी। शाम को पुलिस को आंचल डेरी के समीप एक व्यक्ति के संदिग्ध स्थिति में घूमने की खबर मिलते ही, कोतवाली एसआई वजिंद्र नेगी ने चीता पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति से पूछताछ की। तलाशी के दौरान उससे घंटियां बरामद हो गई। उसने बताया कि यह घंटिया उसने नागराजा मंदिर से चुराई हैं। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने अपना नाम विनोद कुमार पुत्र महेश चंद्र निवासी तारा लॉज तहसील रोड पौड़ी बताया है। विनोद पिछले एक साल से घर छोड़कर साधु के वेश में घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें