फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की 1175 पेटी से भरा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीम ने रविवार देर रात धर्मावाला में चेकिंग अभियान के दौरान एक ट्रक से अरुणाचल ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 1175 पेटियां बरामद की है। टीम को देख चालक मौके से फरार हो गया। टीम ने ट्रक को सीज कर चालक की तलाश तेज कर दी है। पकड़ी गई शराब की कीमत 62 लाख रुपये आंकी जा रही है।
बीते रविवार की देर रात को आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली कि शराब की एक बड़ी खेप को उत्तराखंड लाया जा रहा है। इस पर टीम ने धर्मावाला के पास कुल्हाल और सहारनपुर से आने वाले बड़े वाहनों को रोक कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। टीम जब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक के पास पहुंची तो ट्रक चालक भीड़ का फायदा उठा मौके से फरार हो गया। इसके बाद टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें अंग्रेजी शराब लदी हुई थी। आबकारी निरीक्षक मानवेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि लंबे समय से टीम को अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिल रही थी। उन्होंने बताया कि पेटियों में अरुणाचल मार्का के रेस व्हिस्की ब्रांड के प्लास्टिक पव्वे रखे हुए थे। ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी गई है। टीम में प्रताप सिंह कार्की, हिमांशु सिंह, भावना, चंद्रभूषण गुसाईं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की वायरिंग काट फरार हुआ चालक
चेकिंग अभियान के दौरान सड़क पर बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। जब चालक को लगा कि उसका भाग पाना नामुमकिन है तो उसने ट्रक की वायरिंग को काट दिया। इसके बाद भीड़ का फायदा उठा चालक मौके से फरार हो गया। जब टीम ट्रक को कार्यालय ले जाने लगी तो ट्रक स्टार्ट ही नहीं हुआ। करीब पांच घंटे के बाद मैकेनिक को बुला ट्रक को स्टार्ट किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें