फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने बरामद की लकड़ी, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

देवघार रेंज में चेकिंग के दौरान एक वाहन से मिली देवदार की लकड़ी के 16 नग मामले में अभिवहन से संबंधित कागजात न मिलने पर वन विभाग ने लकड़ी को सीज कर दिया। चालक के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विभाग को रिजर्व फॉरेस्ट में बड़े पैमाने पर पेड़ों के कटान का अंदेशा है।
विज्ञापन

बुधवार को वन विभाग की टीम ने चांदनी स्थित पुल के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान एक वाहन से देवदार के 16 नग बरामद किए थे। पूछताछ के दौरान चालक ने लकड़ी को माफी का बताया था, लेकिन वह लकड़ी से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका था। इस पर विभाग ने लकड़ी को कब्जे में ले लिया था। चालक ने बृहस्पतिवार को कागजात प्रस्तुत करने की बात कही थी, लेकिन शाम पांच बजे तक अधिकारी उसका इंतजार करते रहे। विभाग ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि चालक फरार हो चुका है। जिस पर विभाग ने लकड़ी को रेंज कार्यालय में सीज कर दिया गया है। मामले में टीम ने वाहन स्वामी चतर सिंह पुत्र लगन सिंह निवासी त्यूनी के खिलाफ 10 हजार रुपये का जुर्म काटा है। एससीएफ एसके काला ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्य टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें