फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो में होटलकर्मी से मारपीट, नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

चमोली जनपद निवासी एक युवक के साथ टैंपो चालक समेत तीन अज्ञात लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। साथ ही उससे नकदी लूटने के बाद उसे ऋषिकेश में रेलवे लाइन के पास फेंककर फरार हो गए। शुक्रवार को रायवाला में घूम रहे पीड़ित युवक ने टैंपो चालक को पहचान लिया, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रायवाला पुलिस के मुताबिक मुंबई के एक होटल में काम करने वाले धर्मेंद्र निवासी थराली, चमोली बीते बृहस्पतिवार की देर शाम हरिद्वार रेलवे स्टेशन से टैंपो में ऋषिकेश के लिए बैठा था, जोकि बहन की शादी के लिए मुंबई से थराली जा रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि टैंपो चालक और उसके दो अन्य साथियों ने रास्ते में उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उससे करीब 15 हजार की रुपये की नकदी भी लूट ली। धर्मेंद्र को टैंपो चालक और उसके साथी मारपीट करने के बाद शुक्रवार सुबह ऋषिकेश में रेलवे लाइन के किनारे फेंककर फरार हो गए। चालक की तलाश में रायवाला में घूम रहे धर्मेंद्र ने स्थानीय टैंपो चालकों की मदद से आरोपी चालक को पहचान लिया। उसने तत्काल इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। बताया कि चालक से पूछताछ की जा रही है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय भारती ने बताया कि घटनास्थल हरिद्वार है, लिहाजा पीड़ित को शिकायत दर्ज कराने के लिए हरिद्वार जाने के लिए कहा गया है। बताया कि चालक को भी हरिद्वार पुलिस की हिरासत में दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें