फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिक से दुराचार में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

सहसपुर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुराचार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बलात्कार, जान से मारने की धमकी देने और पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सहसपुर थाना में पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि सोमवार की सुबह वह अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बाहर गए हुऐ थे। इसी दौरान उनकी बेटी घर पर अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर कमल पुत्र वेदप्रकाश निवासी ग्राम डोभरी थाना सहसपुर उनके घर में घुस गया, जहां आरोपी ने डरा धमकार कर उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया। जब उनका छोटा बेटा घर पर आया तो आरोपी उसे देख फरार हो गया। फरार होने से पहले आरोपी ने उनके बेटे को घटना की जानकारी किसी को भी देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को सोमवार की देर रात को डोभरी स्थित जंगल के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नरेश कुमार राठौर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें