फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व खनन अधिकारी ने पत्नी संग लगाई नहर में छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। मुनिकीरेती स्थित चौदहबीघा निवासी पूर्व खनन अधिकारी और उनकी पत्नी ने शक्ति नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने पूर्व खनन अधिकारी का शव बरामद कर लिया है। नहर में तलाशी अभियान के दौरान उनकी पत्नी का देर शाम तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लग सका था। बताया कि सोमवार फिर से नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। लक्ष्मणझूला पुलिस के मुुताबिक रविवार सुबह करीब 11 बजे बैराज-चीला रोड स्थित कुनाऊं पुलिया से एक बुजुर्ग व महिला के शक्तिनहर में छलांग लगाने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग का शव आधे घंटे बाद ही बरामद कर लिया।
विज्ञापन

चीला चौकी प्रभारी विनय मित्तल ने बताया कि बुजुर्ग की पहचान मोहनलाल बिजल्वाण (64) पुत्र स्व. मणिराम व उनकी पत्नी ऊषा (57) निवासी चौदहबीघा, मुनिकीरेती के रूप में हुई है। मोहनलाल पूर्व खनन अधिकारी थे। पुलिया के समीप से उनका स्कूटर भी बरामद हुआ है। उनकी पत्नी ऊषा की तलाश में नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन देरशाम तक भी कोई सुराग नहीं लग सका। बताया कि सोमवार को फिर से नहर में तलाशी अभियान चलाया जाएगा। बताया कि मोहन लाल के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। इस बाबत उनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
दवाई लेने के लिए निकले थे घर से
ऋषिकेश। पुलिस के अनुसार परिजनों ने पूछताछ में बताया कि मोहनलाल बिजल्वाण घर से दवाई लेने के लिए पत्नी ऊषा संग निकले थे। उन्हें शक्तिनहर में छलांग लगाते हुए चीला रोड से गुजर रहे लोगों ने देख लिया। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसके चलते पुलिस ने तत्परता के साथ मोहनलाल का शव नहर से बरामद कर लिया। उनकी पत्नी के शव की तलाश जारी है।
विज्ञापन

मानसिक तनाव बताई जा रही वजह
ऋषिकेश। चीला चौकी प्रभारी विनय मित्तल का कहना है कि मोहनाल बिजल्वाण और उनकी पत्नी मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर किस वजह से उन्हें तनाव था। बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

डोईवाला से रिटायर हुए थे मोहन लाल
डोईवाला। चीला शक्ति नहर में कूदकर जान देने वाले पूर्व खनन निरीक्षक मोहन लाल बिजल्वाण की छवि विभाग में लगनशील और बेदाग अधिकारी की रही है। दिवंगत बिजल्वाण डोईवाला क्षेत्र के खनन निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्त खनन निरीक्षक मोहन लाल बिज्लवाण के अपनी पत्नी संग चीला शक्ति नहर में छलांग लगाने की घटना सामने आने से डोईवाला क्षेत्र में लोग सकते में हैं। सेवानिवृत्त होने से पहले मोहनलाल बिजल्वाण डोईवाला परिक्षेत्र का कार्य देख रहे थे। लगनशील व बेदाग छवि होने के कारण अवैध खनन को रोकने के लिए विभाग उन पर भरोसा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें