फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 पेटी शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

सहसपुर पुलिस और नारकोटिक सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा ब्रांड की 13 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो कार को भी सीज कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार शाम को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा से शराब की एक बड़ी खेप तस्करी कर बेचने के लिए देहरादून ले जायी जा रही है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने नाराकोटिक सेल के साथ मिलकर कई जगह चेकिंग अभियान चलाना शुरू कर दिया। सहसपुर में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो कारों को रोक कर तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद हुई। शराब से संबंधित कागजात न दिखा पाने पर पुलिस ने शराब को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान दोनों कार में सवार पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजेश कुमार पुत्र दज्जाराम निवासी हरि सिंह कॉलोनी थाना सिटी किला पानीपत हरियाणा, प्रदीप कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी हरेंद्र नगर बुढ़ाना रोड शामली उत्तर प्रदेश, बबलू पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम पहासू थाना रामपुर सहारनपुर, रविंद्र पुत्र मांगेराम निवासी हरि सिंह कॉलोनी नूरवाला थाना किला पानीपत और गौरव पुत्र तेजवीर निवासी जावा कॉलोनी नूरवाला थाना किला पानीपत के रूप में हुई। थानाध्यक्ष नरेश कुमार राठौर ने बताया कि तस्करों ने पुलिस को चक्मा देने के लिए डिग्गी में टायर रखने वाली जगह को लोहे की चादर से सील कर दिया था। इसके बाद पीछे वाली सीट के नीचे एक होल कर पेटियों को डिग्गी में बनाई गई जगह पर छिपा कर रखा गया था। पेटियों को छिपाने के बाद सीट के नीचे वाली जगह को भी सील कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें