फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के इकलौते चिराग ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। बापूग्राम स्थित बीसबीघा में नाबालिग ने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग के शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर दिया है। पुलिस को नाबालिग के कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम पांच बजे आईडीपीएल स्थित बीसबीघा निवासी 17 वर्षीय नाबालिग ने घर में पंखे से चुन्नी के सहारे फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बाजार से वापस लौटी उसकी मां ने जब कमरे में बेटे को पंखे से लटका देखा, तो उनके होश उड़ गए। घर में चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने तत्काल आईडीपीएल चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर नाबालिग के शव को पंखे से नीचे उतारा। कमरे और नाबालिग के कपड़ों की तलाशी में पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा भर उसे फिलहाल मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शनिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। बताया कि वह घर का इकलौता बेटा था और उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया गया है। फोन कॉल डिटेल के आधार पर आत्महत्या के कारणों को जानने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें