फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवेध कोचिंग सेंटर संचालको पर कार्रवाई करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कोचिंग सेंटर संचालकों पर कार्रवाई
विज्ञापन

ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अवैध कोचिंग सेंटर संचालकों पर कार्रवाई करने व एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व प्रबंधक पर अभद्रता करने के आरोप को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया है कि जनपद में कई महीनों से फर्जी कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। कई अध्यापक कोचिंग का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने अपने रिश्तेदारों के नाम से रजिस्ट्रेशन करा लिया है। 50 बच्चों का रजिस्ट्रेशन करा कर अधिक बच्चों को पढ़ा रहे हैं। साथ ही विकासखंड के तालबेहट के एक इंटर कालेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इसमें बताया है कि बीते दिनों प्रबंधक व प्रधानाचार्य की मिली भगत से बच्चों से पंखे की वसूली की गई थी। साथ ही छात्रों से विद्यालय शुल्क के नाम पर वसूली की जा रही है। एक शिक्षक द्वारा ने जब यह बात उठाई तो प्रबंधक व प्रधानाचार्य उससे अभद्रता करने लगे। परिषद ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अन्यथा एबीवीपी आंदोलन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन पर जिला संयोजक राहुल राजपूत, हरेंद्र राजा, गगन चतुर्वेदी, शिवम मिश्रा, रोहित राजा, अमर सिंह तोमर आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें