फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से मारपीट, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

ग्रामसभा खदरी खड़कमाफ स्थित लक्कड़घाट में सोमवार रात तीन लोगों ने एक महिला के घर में घुस कर मारपीट की। पड़ोसियों के आने पर आरोपी मौके से भाग निकले। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्रामसभा खदरी अंतर्गत लक्कड़घाट निवासी महिला का आरोप है कि सोमवार रात शेखर चौधरी पुत्र सावन सिंह चौधरी निवासी खदरी खड़कमाफ, सुरेंद्र चौधरी और उसका बेटा सन्नी चौधरी घर में घुस आए थे। तीनों ने पहले गाली-गलौच की, इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। मदद के लिए गुहार लगाने पर पड़ोसियों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाली पुलिस के मुताबिक महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं श्यामपुर चौकी प्रभारी संदीप कुमार के अनुसार आरोपियों में एक युवक शराब के नशे में बदतमीजी कर रहा था। आरोपी फरार हैं, गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें