फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर और दूकान से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौराबादशाहपुर/खुटहन। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव में सोमवार की रात चोरों ने काली मंदिर से मूर्ति चांदी का मुकुट, नथिया और पीतल के पांच घण्टे सहित हजारो का सामान पार कर दिया। सुबह पूजा करने गए ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचे पर चोरों का सुराग नहीं लग सका।
एसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मंदिर के पुजारी किसी कार्य वश अपने गांव गए थे। इसी बीच सोमवार की रात चोरों ने उनके कमरे का ताला तोड़कर उसमे रखी मंदिर की चाभी निकाल ली तथा मंदिर का दरवाजा खोल चोरी की घटना को अंजाम दे दिए। मामले की छानबीन की जा रही है। मंन्दिर के संस्थापक सत्यजीत राय ने बताया कि मंदिर में लगभग बीस हजार रूपये मूल्य के सामानों की चोरी है ।
विज्ञापन

उधर खुटहन थाना क्षेत्र के बनुआडीह नहर के समीप एक सिलाई सेंटर की दुकान में चोरों ने दीवाल के नीचे से सेंध लगाकर पांच सिलाई मशीन सहित व्यूटी पार्लर का कीमती सामान उठा ले गए। मौके पर पहुंचे डाग डागस्क्वायड की टीम को भी सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

मियांचक गांव निवासी अरुण कुमार यादव ने बनुआडीह में आकृति सिलाई सेंटर खोला है। इसी में ब्यूटी पार्लर भी चलता है। सोमवार की रात चोरों ने दुकान के नीचे की दीवाल में सेंध लगाकर पांच सिलाई मशीन तथा हजारों रूपये के कास्मेटिक का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें