फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन तक ऋषिकेश में रहा मनीरुल, एलआईयू को नहीं लगी भनक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

वीजा शर्तों का उल्लंघन करने वाला बांग्लादेशी मोहम्मद मनीरुल दो दिन तक ऋषिकेश में घूमता रहा, लेकिन लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) दून को इसकी भनक तक नहीं लगी। गनीमत रही कि उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर पौड़ी एलआईयू के सत्यापन अभियान के दौरान मनीरुल पकड़ में आ गया।
विज्ञापन

वीजा शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में मोहम्मद मनीरुल हक पौड़ी जिले के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में महज इसलिए पकड़ में आ गया, क्योंकि स्वर्गाश्रम क्षेत्र में तीन मार्च को उपराष्ट्रपति का आगमन प्रस्तावित है। इसके चलते स्थानीय पुलिस और एलआईयू के अधिकारियों द्वारा व्यापक स्तर पर बाहरी लोगों और विदेशी सैलानियां का सत्यापन किया जा रहा है। इसी सतर्कता के चलते मनीरुल पकड़ में आया। हालांकि मनीरुल पर वीजा शर्तों के उल्लंघन के अलावा कोई आरोप नहीं है। बहरहाल मनीरुल के प्रकरण से एलआईयू की सुस्ती सामने आई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर कोतवाली, रायवाला और रानीपोखरी थाना पुलिस व एलआईयू को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए थे। बांग्लादेशी पर्यटक मनीरुल दो दिन तक ऋषिकेश में रहा, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें