फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच पेटी अवैध देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/सेलाकुई।
विज्ञापन

सहसपुर पुलिस ने हरियाणा मार्का की पांच पेटी अवैध देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत 38 हजार रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया।
विज्ञापन

बीते शनिवार की रात को पुलिस दर्रारेट बॉर्डर चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रोक लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान विशाल गुप्ता पुत्र वेदप्रकाश गुप्ता निवासी हरबर्टपुर चौक और विशाल कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी कल्याणपुर के रूप में हुई। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने कहा कि दोनों आरोपी होली के लिए शराब को हरियाणा से सस्ते दाम पर खरीद कर ला रहे थे। जिसे वह विकासनगर और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को महंगे दाम पर बेचते। उन्होंने बताया कि विशाल गुप्ता विकासनगर में कोल्डड्रिंक की सप्लाई करता है जबकि, विशाल कुमार की धर्मावाला में परचून की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें