फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा न करने पर काटे 40 कनेक् शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/विकासनगर।
विज्ञापन

मार्च माह नजदीक आते ही यूपीसीएल ने वसूली अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को यूपीसीएल ने चेकिंग अभियान चलाते हुए बिल जमा न करने पर 40 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट डाले। कुल 1.50 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया। पांवटा रोड स्थित एक मकान में बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता के निर्देशन में एसडीओ अश्विनी कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने हरबर्टपुर मुख्य बाजार, सहारनपुर रोड, पावंटा रोड, मेन रोड, जमनीपुर, धर्मावाला में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान से लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। पांवटा रोड पर बसेरा मॉटल के पास अमित सेठ के मकान में बिजली चोरी पकड़ी गई। यहां मीटर के पास कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। एसडीओ ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान में अवर अभियंता आशीष चौधरी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें