फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर कार्रवाई, काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/विकासनगर।
विज्ञापन

एसडीएम जितेंद्र कुमार की अगुवाई में शुक्रवार को तहसील, पुलिस और पालिका प्रशासन की संयुक्त टीम ने विकासनगर मुख्य बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अभियान से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति मची रही। अभियान के दौरान फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखे गए सामान को जब्त कर लिया गया। 13 दुकानदारों के 81 पुलिस एक्ट जबकि, दो दुकानदारों के 83 पुलिस एक्ट में चालान काटे गए। दुकानदारों से 5500 रुपये का चालान वसूला गया।
विज्ञापन

इस दौरान आड़े-तिरछा वाहन खड़ा करने पर 17 वाहनों के एमवी एक्ट में चालान किया गया। वाहन चालकों से 6300 रुपये का चालान वसूला गया, जबकि तीन वाहनों के न्यायालय के चालान काटे गए। इसके साथ ही गंदगी पर भी पांच दुकानदारों के चालान काटे गए। पुलिस चौकी से लेकर डाकपत्थर तिराहे तक चले इस अभियान में पुलिस को देख रेहड़ी और फड़ वाले गलियों में भागते नजर आए। जगह-जगह लगाए गए होर्डिंग्स और बैनरों को भी जब्त कर लिया गया। कई दुकानदार टीम से सामान को जब्त न करने की विनति करते नजर आए। कई दुकानदारों की टीम से तीखी नोंक-झोंक भी हुई। एसडीएम ने व्यापारियों को आगे से फुटपाथ और हाईवे स्थित सड़क पर अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर सीओ विकासनगर पंकज गैरोला, कोतवाल एसएस नेगी, चौकी प्रभारी बाजार नीरज कुमार, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर रामनरेश शर्मा, एसआई दीपक मैठाणी, मनोज भट्ट, लक्ष्मी सकलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें