फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से दो कर्मचारी जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। ढालवाला स्थित एक फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से दो कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को गंभीर हालत में एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें एम्स के लिए रेफर कर दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक ढालवाला में बल्ब फैक्ट्री में देर शाम दो कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी बीच फैक्ट्री में ऑक्सीजन का सिलेंडर फट गए। धमाका होते ही कर्मचारियों में भगदड़ मच गई, लेकिन सिलेंडर की चपेट में आकर दो कर्मचारी घायल हो गए। जिनकी पहचान गोपाल (25) पुत्र सतो मिस्त्री व जिनो (30) पुत्र भूदेव दोनों निवासी चंद्रभागा, ऋषिकेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घायलों को फैक्ट्री के कर्मचारियों ने निजी वाहन से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि कर्मचारियों के पैर और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बताया कि उनकी गंभीर हालत को देखते एम्स रेफर किया गया है। इस बाबत पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। उधर, फैक्ट्री में सिलेंडर फटने की घटना से कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी घायलों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। तहरीर मिलती है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें