युवती से बलात्कार के आरोप में मुकदमा
- शादी का झांसा देकर युवती से किया था कई बार दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
डाकपत्थर पुलिस ने युवती के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ है।
तहरीर में डाकपत्थर निवासी एक युवती ने कहा कि वर्ष 2014 में वह नाबालिग थी। इस दौरान उसकी मुलाकात सलमान उर्फ हन्नी पुत्र युसूफ निवासी जीवनगढ़ से हुई। जिसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि बीते चार फरवरी को भी आरोपी जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान विरोध करने पर वह भाग खड़ा हुआ। चौकी प्रभारी शमशेर अली ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।