फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने पुत्र के खिलाफ बहू पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। शराब के नशे में पत्नी पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में आरोपी के खिलाफ उसके पिता ने राजस्व पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की धरपकड़ के लिए राजस्व पुलिस ने उसके गांव में दबिश दी, लेकिन वह पहले ही फरार हो चुका था।
विज्ञापन

कीर्तिनगर तहसील के राजस्व वृत्त घंडियालधार के पल्या पटाला (घंडियाल) गांव की उषा देवी (38) पत्नी कर्ण सिंह को शुक्रवार शाम को राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर में भर्ती कराया गया था। उसकी बांये हाथ की अंगुलियां नाखून वाले हिस्से में कटी हुई थी। साथ ही सिर में भी घाव था। महिला पर उसके पति ने धारदार हथियार से हमला किया था। शनिवार तक इस प्रकरण में कोई तहरीर नहीं गई थी, जिसके चलते राजस्व पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। रविवार को महिला के ससुर गब्बर सिंह ने राजस्व पुलिस को तहरीर दे दी।
नायब तहसीलदार सब्बल सिंह ने बताया कि गब्बर सिंह के अनुसार शुक्रवार शाम वह घर के समीप कहीं गया हुआ था। इसी दौरान उसने घर की दिशा से चिल्लाने की आवाज सुनी। जब वह मौके पर पहुंचा, तो उसका बेटा कर्ण सिंह बहू के साथ मारपीट कर रहा था। उसने नशे में धुत बेटे से बहू को छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि कर्ण सिंह के खिलाफ धारदार हथियार से हमला करने, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एफआईआर की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद राजस्व उप निरीक्षक अव्वल सिंह गांव में गए, लेकिन आरोपी नहीं मिला। मामले में जांच-पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें