फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- पुलिस ने घटना में इस्तेमाल वाहन को किया कब्जे में
अमर उजाला ब्यूरो
सेलाकुई।
छात्रा से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने रुद्रपुर के जंगलों के पास से धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बीते 27 जनवरी को थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 जनवरी को उसकी बेटी स्कूल से गणतंत्र दिवस मना कर घर लौट रही थी। रास्ते में उसे संगम नाम का एक युवक मिला। जो उसे अपने साथी राजू के साथ गाड़ी में बैठा कर पास के जंगल में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के साथी राजू ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। दोनों रात को ही उसे गांव में रहने वाले एक युवक के यहां छोड़ गए। सुबह घर लौटते वक्त खोजबीन में निकले परिजनों की नजर छात्रा पर पड़ी। छात्रा ने जब आपबीती परिजनों को सुनाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष नरेश कुमार राठौड़ ने बताया कि शनिवार को मुख्य आरोपी संगम उर्फ धर्मपाल पुत्र पदम सिंह निवासी ग्राम देवथला थाना सहसपुर को रुद्रपुर के पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी यमुनानगर हरियाणा से भी एक मामले में जेल जा चुका है। घटना में शामिल राजू को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें