फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी की बहस के बाद पत्नी ने लगाई आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। कोतवाली क्षेत्र के नैथाणा गांव में एक महिला का पति से किसी बात को लेकर बहस हो गई और उसने अपने पर आग लगा दी। घर वालों को भी आग की लपटें दिखने के बाद महिला के आग लगाने की भनक लगी। वे जब तक घटना स्थल पर पहुंचे, तब तक महिला बुरी तरह जल चुकी थी। मृतका के मायके पक्ष ने भी ससुराल पक्ष पर किसी प्रकार का शक नहीं जताया है।
विज्ञापन

कोतवाल चंदन सिंह चौहान ने बताया कि नैथाणा निवासी राजेंद्र बिष्ट और उसकी पत्नी नीलम देवी (46) मेें शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस दौरान घर के सभी सदस्य मौजूद थे। झगड़े के बाद नीलम घर से बाहर चली गई। कुछ देर बाद उन्होंने घर से करीब 80 मीटर दूर गदेरे में आग की लपटें उठती देखी। जब घर के लोग मौके पर पहुंचे, तो नीलम आग की लपटों में घिरी हुई जल रही थी। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया। कोतवाल ने बताया कि मौके से खाली केन मिला है। इससे मिट्टी के तेल की बदबू आ रही है, जिससे यह लग रहा है कि झगड़े के बाद गुस्से में नीलम ने तेल छिड़क कर अपने को आग लगा दी। मृतका के पति राजेंद्र की श्रीनगर में मोबाइल फोन की दुकान है। उनके दो बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें