फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिला ई रिक्शा ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला/ब्यूरो, विकासनगर। चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर दो लोगों ने ई-रिक्शा लूट लिया। रिक्शा चालक को गंभीर हालत में हरबर्टपुर के लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विनोद पुत्र रूपराम निवासी जमनीपुर थाना सहसपुर ई-रिक्शा चलाता है। चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे वह देहरादून रोड पर चौकी से कुछ आगे बेसुध सड़क किनारे मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। विनोद ज्यादा बताने की स्थिति में नहीं है। उसके अनुसार दो लोगों ने घर लौटते वक्त रास्ते में कही जाने की बात कर रिक्शा हायर किया था। इस बीच उन्होंने उसे कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गया और दोनों उसका रिक्शा लेकर फरार हो गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। रिक्शा चालक के स्वस्थ होने पर ही घटना के बारे में और जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें