फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 May 2019 09:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और रिश्ता तोड़ने के आरोप में एक पीड़ित युवती ने मैकेनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, रायपुर क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार दूसरे आरोपी को रात को दबोच लिया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में पीड़ित युवती ने बताया कि प्रिंस चौक के पास मैकेनिक की दुकान करने वाले रविशरण से उसकी दोस्ती थी। आरोपी शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में समझौता होने के कारण दोनों ने एक-दूसरे की जिंदगी में दखल न देने का फैसला लिया। रिश्ताहोने के बाद आरोपी ने बदनाम करने की नियत से उसके अश्लील फोटोग्राफ ससुराल पक्ष को सौंप दिए। शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मैकेनिक को गिरफ्तार कर लिया है।

उधर, रायपुर क्षेत्र में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म के मामले में दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी दबिश दी। पीड़ित के पति ने रायपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार है। माल देवता के प्रधान ने उन्हें सूचना दी कि नदी किनारे दो युवकों ने उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया है। इनमें से एक आरोपी को ग्रामीणाें ने पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सुमित छमलवाण नथुवावाला का रहने वाला है। जबकि उसका साथी नीरज बडोनी इस बीच भागने में सफल रहा। दोनों आरोपी बुधवार को माल देवता में पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने नदी किनारे महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। इसी दौरान सूचना पर घटनास्थल पर ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोच लिया था। रायपुर पुलिस ने बताया कि फरार दूसरे आरोपी नीरज को रात को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


आरोपी को दबोचने पुलिस धारचूला रवाना
शहर कोतवाली पुलिस की टीम दुष्कर्म और अश्लील फोटोग्राफ डालने के आरोपी को पकड़ने धारचूला के लिए रवाना हो गई है। धारचूला निवासी जीशान नामक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म किया था। दूसरे समुदाय से जुड़े होने के कारण युवती की जीशान से शादी नहीं हो पाई थी। पीड़ित युवती का एक साल पहले विदेश में रहने वाले युवक से विवाह हो गया था। आरोप है प्रेमी ने पति के मोबाइल पर उसके अश्लील फोटोग्राफ भेज दिए। इससे नाराज होकर ससुराल पक्ष ने बहू को घर से निकाल दिया। उधर, धारचूला में ग्रामीणाें ने जीशान की दुकान में तोड़फोड़ कर दी थी। इधर, आरोपी जीशान को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बृहस्पतिवार को धारचूला रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें