फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं से करोड़ों की ठगी करने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं से करोड़ों की ठगी करने वाला दबोचा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। कंप्यूटर का प्रशिक्षण देकर युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को दून पुलिस कोलकाता से पकड़कर लाई है। ठग गैंग के छह लोगों के खिलाफ दून और दूसरे राज्यों के तीन शहरों में मुकदमे दर्ज हैं। करीब दो साल बाद दून पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तारी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर लाई है।
क्लेमेंटटाउन थानाध्यक्ष डीएस नेगी ने बताया कि गौरव जोशी निवासी न्यू मोहनपुर, प्रेमनगर ने पंकज, यशराज, छाया सिंह, विप्लव मंडल, पोवाली बसु और त्रुटिन चक्रवर्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि आरोपियों ने बिजनेस पार्क, सुभाषनगर में पीसी टेक्नोलॉजी नाम से कंपनी का दफ्तर खोला था। उन्होंने प्रचार किया वह युवाओं को एक महीने का तकनीकी प्रशिक्षण देकर नौकरी दिलाएंगे। प्रशिक्षण का झांसा देकर आरोपियों ने दून में सैकड़ों युवाओं से ठगा और दफ्तर बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपियों ने इस तरह से जयपुर, पुणे और कोलकाता में भी दफ्तर खोला और देशभर में हजारों युवाओं को ठगने के बाद फरार हो गए। जब पुलिस ने आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाला तो अन्य राज्यों में मुकदमे दर्ज होने का पता चला। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कोलकाता पुलिस ने विप्लव मंडल और भुवाली बसु को गिरफ्तार किया है, लेकिन दोनों आरोपी जमानत पर हैं। एसओ नेगी ने बताया कि विप्लव मंडल निवासी साउथ हथियारा लालू वगान, थाना न्यू टाउन कोलकाता को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ऐसे करते थे ठगी
ठगी के लिए बनाई गई कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज, सीईओ यशराज, जनरल मैनेजर विप्लव मंडल थे। आरोपियों ने पहले 20 हजार रुपये ट्रेनिंग देने और उसके बाद 20 हजार रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर वसूले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें