फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायलिसिस मशीन देने के नाम पर एनजीओ संचालक से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
डायलिसिस मशीन देने के नाम पर एनजीओ संचालक से ठगी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। एक गैर सरकारी संस्था को डायलिसिस मशीन भेंट करने के नाम पर पौने दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का आरोप गुरुग्राम (हरियाणा) के एक कथित चिकित्सक पर है। पुलिस ने संस्था के डायरेक्टर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पटेलनगर निवासी अमित गर्ग महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल एंड एजुकेशन ट्र्रस्ट के डायरेक्टर हैं। पुलिस के अनुसार जुलाई में अमित गर्ग के पास गुरुग्राम के कपिल अग्रवाल नामक व्यक्ति का फोन आया था। कपिल ने खुद को एक डॉक्टर बताया और कहा कि वह उनकी संस्था को एक डायलिसिस मशीन भेंट करना चाहता है। गर्ग ने उसका प्रस्ताव मान लिया। इस पर कपिल ने गत एक अगस्त को गर्ग से कहा कि मशीन को पैक कर कोरियर करना है। इसके लिए ट्रांजिट इंश्योरेंस की जरूरत है। इसके एवज में एक लाख रुपये लगेंगे। इस पर अमित गर्ग ने कपिल अग्रवाल के बताए बैंक खाते में एक लाख रुपये जमा करा दिए। इसके बाद चार दिनों तक मशीन नहीं पहुंची तो अमित गर्ग ने कपिल पूछताछ की। इस पर कपिल ने 78 हजार रुपये की जरूरत और बताई। इसके बाद अमित गर्ग ने 78 हजार रुपये कपिल अग्रवाल के बताए बैंक खाते में जमा करा दिए। इसके अगले दिन कपिल ने अपना फोन बंद कर लिया। कई दिनों तक कपिल से संपर्क नहीं होने पर अमित गर्ग ने पटेलनगर कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि अमित गर्ग की शिकायत पर कपिल अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें