फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई के घर से नगदी व ज्वैलरी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी थाना के मोथरोवाला क्षेत्र के विष्णुपुरम निवासी एक एनआरआई के घर से जेवर न नकदी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत मुकदमा दर्ज कर पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी थाना के मोथरोवाला क्षेत्र के विष्णुपुरम में सत्यपाल सिंह बिष्ट का मकान है। सत्यपाल जापान में एक होटल में नौकरी करते हैं। यहां घर पर उनकी पत्नी ममता बिष्ट रहती हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम ममता किसी काम से बाहर निकली थीं। इस दौरान ममता ने घर के दरवाजे पर ताला नहीं लगाया था। इसी बात का फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए और 25 हजार रुपये और कुछ जेवरात चोरी कर ले गए। घर लौटने के बाद ममता ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राजेश साह ने बताया कि ममता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें