फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे मार्केट में फिर बढ़ा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

संडे मार्केट में अतिक्रमण बरकरार है। नगर निगम के अभियान के बावजूद रविवार को फड़ वालों सड़क पर अतिक्रमण कर अपनी दुकानें लगाईं। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तिब्बती मार्केट के पास लगने वाले संडे मार्केट में नगर निगम रविवार को लगने वाली अवैध दुकानों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। लगातार अभियान के बावजूद सड़क पर फड़ लगने बंद नहीं हो रहे हैं। भूमि कर अधीक्षक विनय प्रताप का कहना है कि संडे मार्केट में निगम की ओर से 270 दुकानें लगवाई जाती हैं। इसके अलावा अन्य दुकानें और फड़ अवैध हैं। इसके लिए दुकानदार जिम्मेदार हैं। वह खुद फड़ लगवाते हैं। उन्होंने कहा कि अब जिस दुकान के आगे फड़ लगेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पिछले दो रविवार को यहां से अवैध दुकानें हटाई गईं। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें