फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस तस्करी में तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरस तस्करी में तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

-- दो आरोपी उत्तर प्रदेश जबकि एक उत्तरकाशी निवासी
-- आरोपियों से एक किलो चार ग्राम चरस बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। रानीपोखरी पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की टीम ने तीन नशा तस्करों को वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार लिया। पुलिस ने आरोपियों से करीब एक किलोग्राम 400 ग्राम चरस बरामद की है। बताया कि आरोपी पहाड़ी क्षेत्र से चरस लाकर ऋषिकेश और आसपास के इलाकों में विदेशी पर्यटकों और युवाओं को बेचते थे। उप निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे रानीपोखरी में वीरपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन

इसी बीच डोईवाला की ओर से एक बाइक व एक स्कूटी पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर हरिपाल शर्मा उर्फ हरि पुत्र ललिता प्रसाद शर्मा निवासी सिद्ध विहार, नेहरुग्राम निवासी रायपुर, देहरादून मूल निवासी शीशगढ़, विलासपुर रामपुर, यूपी से 400 ग्राम और संजू पुत्र सतपाल निवासी नेहरुग्राम, देहरादून मूल निवासी ग्राम गाजीपुर कुतुब, जिला बिजनौर, यूपी, से 104 ग्राम व जितेंद्र शाह पुत्र मक्खन लाल शाह निवासी नेहरुग्राम, देहरादून मूल निवासी सरियालीधार, तहसील डुंडा, उत्तरकाशी से 500 ग्राम चरस बरामद हुई। बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बताया कि आरोपियों की एक बाइक व एक स्कूटी को सीज कर दिया है। पुलिस टीम में एसआई योगेश कुमार, कांस्टेबल सचिन राणा, अनिरुद्ध कुमार, युवराज सिंह, विपिन कुमार व नारकोटिक्स से एसआई विनोद कुमार, नौसाद अंसारी, संदीप कुमार, अजय, पंकज कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें