फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन निगम अधिकारी से उलझा तौल कांटा कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तौल कांटा और निगम कर्मी के बीच हुआ विवाद
विज्ञापन

-- घंटों बंद रहा खनन सामग्री उठान का काम, बातचीत के बाद हुआ समझौता

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। वन विकास निगम के धर्मूचक खनन गेट पर बृहस्पतिवार को तौल कांटा कर्मचारी निगम के अधिकारी से मामूली बात पर उलझ गया। मामले के तूल पकड़ने के बाद विवाद कोतवाली पहुंच गया। बाद में निगम के कर्मचारी संगठनों और तौल कांटा कर्मचारी के बीच समझौता होने जाने के बाद विवाद शांत हो गया। निगम कर्मचारियों ने विवाद की सूचना पर सभी खनन गेट से खनन सामग्री का उठान बंद करा दिया। घटनाक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को वन विकास निगम में उप लौगिग अधिकारी नियमित रूप से तौल कांटे पर पहुंचे थे। इसी बीच तौल कांटा संचालन पर नियुक्त कर्मचारी भी वहां आ गया। निगम अधिकारी कुछ पूछताछ करने पर कांटा कर्मचारी भड़क उठा और दोनों के बीच नोंक झोंक हो गई।
विज्ञापन

विवाद होने पर वन विकास निगम के कर्मचारियों ने सभी खनन गेट बंद कर दिए जिससे खनन का उठान घंटो बाधित रहा। मामला कोतवाली पहुंच गया जहां वन विकास निगम के डीएलएम आईएस नेगी और निगम के कर्मचारी नेता भी पहुंच गए। निगम कर्मचारी से हुए अभद्र व्यवहार को लेकर आक्रोश जताया गया है। खनन गेट बंद होने से तमाम वाहन गेट पर ही आवाजाही के लिए खड़े रह गए। निगम की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की गई। बाद में तौल कांटा कर्मचारी द्वारा व्यवहार के लिए खेद जताने के बाद दोनो पक्षों में समझौता हो गया। कोतवाली के एसएसआई योगेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि धर्मूचक खनन गेट पर विवाद हो गया था, जिसे दोनो पक्षों में सहमति के बाद सुलझा लिया गया। बताया तहरीर पर कार्रवाई से इंकार करने पर कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें