फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी डेढ़ लाख की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/रुद्रप्रयाग। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात बस स्टेशन पर एक कार से करीब डेढ़ लाख की अवैध शराब पकड़ी। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया गया है। कोतवाली निरीक्षक पंकज पोखरियाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर रात पुलिस की निर्भीक यूनिट और गश्ती दल ने चेकिंग शुरू की, जिस पर बस स्टेशन पर खड़ी एक कार से करीब 21 पेटी अवैध शराब और पांच पेटी अवैध बीयर पकड़ी गई। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी राकेश रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कोहली, कास्टेबल पंकज, बनवीर सिंह और अवधेश कुमार शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन

उधर रुद्रप्रयाग जिले में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में मंगलवार को विभागीय टीम ने कंडारा निवासी प्रमोद भंडारी के घर पर दबिश दी। छापे में घर में अवैध रुप से रखे गए 288 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किए गए। विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम-60 के तहत मामला दर्ज दर्ज किया। आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा। दल में आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह व जितेंद्र सिंह शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें