फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह मोबाइल फोन लूटने वाले पांच आरोपी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार ।
कनखल पुलिस ने मोबाइल फोन लूटने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए 15 मोबाइल फोन के साथ ही वारदातों में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व स्कूटी भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में से चार हरिद्वार व एक यूपी के बिजनौर जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन

शहर में बदमाशों का एक ऐसा गिरोह सक्रिय था जो आए दिन मोबाइल फोन की लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। कई दिनों की भागदौड़ के बाद आखिरकार पुलिस ने वारदातों में शामिल पांच बदमाशों को दबोच लिया। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों में दीपक त्यागी पुत्र रामपाल सिंह त्यागी निवासी बिजनौर, मीतू वर्मा पुत्र बिजेंद्र वर्मा, सूरज वर्मा पुत्र राजेंद्र वर्मा व मोनू राव पुत्र शकील निवासी जगजीतपुर हरिद्वार शामिल हैं। पांचवा आरोपी मोहसीन पुत्र मोहब्बत पथरी थाने के गाड़ोवाली गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष अनुज सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए 15 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए है। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संदीप चौहान, सतीश चंद्र शाह, जसवंत सिंह, संजू, मुकेश नेगी, भूपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें