फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चोरी के आरोप में चार ओर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर के लिए
विज्ञापन

---------------

ट्रैक्टर चोरी के मामले में चार गिरफ्तार
-- 10 नवंबर को पकड़े गए एक आरोपी से पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। नकरौंदा से ट्रैक्टर चोरी के मामले में पुलिस ने सूचना के आधार पर चार आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। बीते दस नवंबर को नकरौंदा हर्रावाला निवासी पदमदेव सेमवाल के ट्रैक्टर चोरी के मामले में पुलिस ने सहारनपुर उत्तर प्रदेश के सचिनपाल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने कई स्थानों पर किए गए ट्रैक्टर चोरी के मामले में तीन अन्य साथियों के होने की पुष्टि की।
विज्ञापन

पुलिस ने राहुल पुत्र ध्यान सिंह ग्राम फतेहपुर ढोला थाना गंगोह सहारनपुर उत्तर प्रदेश, रणधीर सिंह पुत्र दामोदर सिंह बहलीलपुर थाना सिंधोली शाहजहांपुर हाल निवासी दीपनगर देहरादून, सचिन सैनी ऊर्फ सुनील पुत्र सेठपाल ग्राम सुखेडी गंगोह सहारनपुर उत्तर प्रदेश को दूधली रोड से एक निर्माणाधीन मकान से गिरफ्तार किया है। एसएसआई योगेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही से चौथे आरोपी रामवीर पुत्र शिव कुमार निवासी बहलीलपुर सिंधौली शाहजहांपुर को भी दूधली रोड फांदोवाला से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें