फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव शिवगढ में मोबाइल को लेकर दो पक्षों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पथरी।
गांव शिवगढ़ में मोबाइल को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में बारह लोग घायल हो गए। घायलों ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 31 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है।
सोमवार रात में मोबाइल की अदला-बदली को लेकर दो बच्चों में हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते उनमें लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों ने एक- दूसरे पर पथराव किया। सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी गांव से फरार हो गए। थानाध्यक्ष गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि एक पक्ष के सूरजमल, कोमल, अरविंद, मोहित, जयराम, नीटू, राहुल, रोहित, अजय, रमेश, पाली, शक्तिमान, आकाश, राजकुमार, अंकुर, मोनू समेत सोलह लोगों को नामजद करते हुए पथराव व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने तथा दलित उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष के राजन, कैप्टन, कृष्णपाल, रजत, अमित, जसविंदर, तेजपाल, नारंग, कुलदीप, हुकम, राजन, गौरव, सुनेत, चंचल, ऋषिपाल, मांगे समेत पंद्रह लोगों को नामजद करते हुए पथराव व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि एक पक्ष के कोमल, सूरजमल व दूसरे पक्ष के कैप्टन को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोकशी कर रहे बाप-बेटे गिरफ्तार
पथरी (ब्यूरो)। गांव इब्राहीमपुर में पुलिस ने छापा मारकर एक मकान में गोकशी कर रहे बाप- बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से औजार व मांस बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा। पुलिस मांस को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की तैयारी कर रही है। थानाध्यक्ष गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि गोकशी के आरोपी रफीक व महबूब का चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें