फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को गंगा में धक्का देने वाले एएसआई को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पत्नी को गंगा में धक्का देने के आरोपी सीआईएसएफ के एएसआई सचिन और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने हत्या करने, साक्ष्य छिपाने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बुधवार शाम को हरिद्वार आने वाले सीआईएसएफ के एएसआई सचिन पुत्र कश्मीर सिंह ईदगाह जिंद हरियाणा ने अपनी पत्नी नीशू पुत्री भीष्म शर्मा निवासी अमर नगर भिवानी हरियाणा को बुधवार रात गंगा में धक्का दे दिया था। बाद में उसने पुलिस को पत्नी के बहने की बात कही। घटना संदिग्ध लगने पर पुलिस की सख्ती पर आरोपी ने पत्नी नीशू को गंगा में धक्का देने की बात स्वीकार की थी। शुक्रवार को नीशू के परिजन यहां पहुंचे। पिता भीष्म शर्मा निवासी भिवानी ने नगर कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर सचिन, उसके पिता कश्मीर, मां सुमित्रा, बहन पूजा और महिला मित्र रितू के खिलाफ केस दर्ज कराया। नगर कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को खुलासा हुआ है कि आरोपी पति के जिस महिला से अवैध संबंध है, वह भी उसके साथ ही सीआईएसफ में तैनात है। पत्नी को दोनों की प्रेम कहानी के बारे में पता चल गया था। जिसके बाद आरोपी पति ने पत्नी को मारने की योजना बना ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें