नारायणबगड़। जीआईसी असेड़-सिमली में दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र की आत्महत्या से परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रोहित कुमार (16) पुत्र मोहनी लाल निवासी असेड़ मंगलवार को स्कूल से घर लौटा और कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब रोहित की बड़ी बहन नीलू कमरे में पहुंची तो देखा रोहित बल्ली से लटका हुआ था। उसने तुरंत परिजनों को बुलाया। परिजनों ने उसे बल्ली से उतारा, और उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। फांसी लगाए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। छात्र के इस कदम से परिजन बेहाल हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि पढ़ाई को लेकर लापरवाही बरतने पर उसके पिता ने उसे हल्की डांट लगाई थी, जिससे उसने यह कदम उठाया होगा।