फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा किशोरी को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ परिजनों ने राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। किशोरी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
विज्ञापन

गैरसैंण क्षेत्र के एक गांव में किशोरी रविवार शाम गोशाला में मवेशियों को चारा देने गई थी तभी गांव के ही एक शादीशुदा और दो बच्चों के पिता ने किशोरी को दबोच लिया और दुष्कर्म किया। काफी देर तक जब किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजन गोशाला की ओर गए, जहां किशोरी बदहवास हालात में पड़ी मिली। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया और तहसील प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम स्मृता परमार ने बताया कि किशोरी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें