फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थराली पुलिस ने पकड़ी 22 लाख की कीड़ा जड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/देवाल। देवाल के समीप एक डेढ़ किलो कीड़ा जड़ी के साथ गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक बरामद कीड़ा जड़ी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 22 लाख आंकी जा रही है।
विज्ञापन

थराली के थानाध्यक्ष शशि भूषण जोशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात को सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान देवाल के पास बगड़ीगाड़ में घेस निवासी पुष्कर सिंह बिष्ट पुत्र शेर सिंह बिष्ट की तलाशी ली गई तो उसके पास से डेढ़ किलो कीड़ा जड़ी बरामद हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी ल्वाणी की ओर से कीड़ा जड़ी लेकर मैदानी इलाकों में ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर रविवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। चेकिंग टीम में चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा, एसआई सुनील गोस्वामी, कांस्टेबल सुबोध कोठारी, कृष्णानंद आदि शामिल थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें