फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की से दुराचार, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। परिजनों और पड़ोसियों ने लड़की को घर से लगभग दो किलोमीटर दूर से बरामद किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर देर शाम गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। परिजनों और पड़ोसियों उसे कई जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद उसकी सहेलियों के यहां भी तलाश किया गया। मगर किसी से उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि इस बीच एक व्यक्ति को लड़की एक जगह दीपनगर कॉलोनी के पास मिल गई। लड़की ने बताया कि सोनू उर्फ कोलगेट नाम के युवक ने उसके साथ दुराचार किया है। वह उसे बाहर घुमाने के बहाने घर से ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ नेहरू कॉलोनी राजेश साह ने बताया कि युवती के भाई की तहरीर पर सोनू के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। देर शाम पुलिस ने आरोपी को दीपनगर से गिरफ्तार कर लिया। वह सिटी बस का परिचालक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें