फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं की छात्रा से खेल शिक्षक ने की गंदी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सातवीं की छात्रा से शिक्षक ने की अश्लील हरकत
विज्ञापन

करेली स्थित स्कूल परिसर में घटना, पुलिस से शिकायत
रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। करेली स्थित एक इंटर कॉलेज में सातवीं की छात्रा से वहीं के एक शिक्षक ने अश्लील हरकत की। साथ ही मुंह खोलने पर नाम काटने, जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचकर छात्रा ने आपबीती सुनाई तो मां के होश उड़ गए। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जीटीबी नगर करेली में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के पिता का कई साल पहले इंतकाल हो चुका है। मां के साथ रहने वाली किशोरी एक इंटर कॉलेज में कक्षा सात की छात्रा है। मां का कहना है कि रोज की तरह ही बृहस्पतिवार को भी उसकी बेटी स्कूल गई थी। आरोप लगाया कि मैदान में पानी भरा था ऐसे में स्कूल में तैनात खेल शिक्षक सतिन कुमार निवासी शास्त्री नगर, करेली बच्चियों को बेसमेंट में ले गया और प्रशिक्षण देने लगा। समय खत्म होेने पर बच्चियां जाने लगीं तो इसी दौरान उसने उनकी बेटी को जबरदस्ती रोक लिया। साथ ही उससे अश्लील हरकत की। बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी शिक्षक ने उसे पीटा। साथ ही मुंह खोलने पर स्कूल से नाम काटने की धमकी दी। मां का कहना है कि उसकी बेटी स्कूल से घर पहुंची तो वह डर के चलते कांप रही थी। पूछने पर वह रोने लगी और फिर स्कूल में हुई घटना के बारे में बताया। वह बेटी को लेकर स्कूल गई लेकिन, वहां कोई नहीं मिला। जिसके बाद उसने थाने पहुंचकर शिकायत की। करेली पुलिस ने मां की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी शिक्षक सतिन को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें