फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से युवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पीपल का एक पेड़ शनिवार को विक्रम और स्कूटी के ऊपर गिर गया। दुर्घटना में एक युवती घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीआरएफ और पुलिस ने देर रात पेड़ को काटकर हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
शनिवार शाम नेहरू कॉलोनी स्थित एलआईसी बिल्डिंग के एक रेस्टोरेंट के सामने पीपल का पेड़ गिर गया। पेड़ एक स्कूटी और विक्रम के ऊपर गिरा, जिससे स्कूटी सवार युवती घायल हो गई। पेड गिरते ही विक्रम चालक कांवली रोड निवासी अनिल कुमार ने छलांग लगा दी, जिसके चलते उसे चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने घायल युवती को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति रही। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस ने पेड़ का सड़क पर पड़ा हिस्सा हटाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

-----
काफी देर लगा रहा जाम
सड़क पर पेड़ गिरने के कारण काफी देर तक जाम लगा रहा। एसडीआरएफ और पुलिस ने पेड़ का कुछ हिस्सा काटकर अलग किया और एक तरफ का यातायात खुलवाया। देर रात दोनों तरफ से पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू किया गया।
विज्ञापन


प्रशासन दोषी : विधायक
पेड़ गिरने की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे रायपुर विधायक उमेश शर्मा ने घटना के लिए प्रशासन को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे वह कमजोर हो गए। इस दौरान पेड़ की जड़ वाले हिस्से को भी खोद दिया गया। उन्होंने कहा कि कई जगह इस तरह की दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें