फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले दुराचारी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

हरिद्वार जिले में छह साल की बालिका की हत्या कर शव से दुराचार करने की घटना पर वकीलों ने कड़ा आक्रोश जताया है। अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता हसन मंसूर, रेखा मित्तल, गुलबार राव, ललिता बौद्ध और गिरीश मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन से मिलकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं की मांग है कि इस मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के साथ आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए। अधिवक्ता रेखा मित्तल ने कहा कि यह घटना पूरे समाज को शर्मसार करने वाली है। खासतौर से महिला वर्ग इस घटना से काफी विचलित है। ऐसे दुराचारी को एक निश्चित अवधि में सजा दिलाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हिमाकत नहीं कर सके। बता दें, बालिका की हत्या कर शव से दुराचार करने की घटना हरिद्वार जिले में हुई थी। पुलिस आरोपी सोनू साहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें