फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकादा करने पर डेयरी संचालक को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

डेयरी संचालक ने अपने दोस्त से उधार दी गई रकम वापस मांगी तो उसने धमकी देते हुए रुपये देने से इनकार कर दिया। इसके बाद डेयरी संचालक ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर निवासी फतेह सिंह की डेयरी चलाते हैं। फतेह सिंह के अनुसार, कुछ माह पूर्व उनके एक दोस्त ने किसी काम के लिए 11 लाख रुपये उधार मांगे थे। दोस्त होने के नाते उन्होंने उसे यह रकम दे दी थी। दोस्त ने करीब एक माह बाद रुपये वापस लौटाने का वादा किया था। लेकिन समय बीतने के बाद भी उसने रकम नहीं लौटाई। दो माह बाद उन्होंने तकादा किया तो वह टालमटोल करने लगा। आरोप है कि वह रुपये देने के लिए बार-बार बहाने बना रहा था। उन्होंने अपने परिचितों को इसकी जानकारी दी। परिचितों ने भी उससे रुपये लौटाने की बात कही, लेकिन इसके बाद भी उसने रकम वापस नहीं की। आरोप है कि सोमवार को वह उसके घर रुपये मांगने गए थे। जहां पर उसने रुपये देने से इनकार कर दिया और दोबारा रुपये मांगने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। डेयरी संचालक ने कोतवाली पहुंचकर उसके खिलाफ तहरीर देते हुए रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें